Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि संकट I पराली जलाने पर रोक I PM पीएम-किसान I भारतीय शिक्षा प्रणाली I पशुपालन

21 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. किसानों को तीन महीने पहले अलर्ट: क्या है कृषि संकट सूचकांक?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में किसानों के लिए एक नई पहल की जानकारी साझा की है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि देशभर में किसानों के संकट को मापने के लिए अभी कोई व्यवस्थित “कृषि संकट सूचकांक” (एफडीआई) उपलब्ध नहीं है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. पराली जलाने में 57% की कमी या सिर्फ आंकड़ों का खेल? सरकार ने जारी किए नए आंकड़े

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने दावा किया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में 57 प्रतिशत की कमी आई है। मंत्रालय के अनुसार, यह बदलाव 2018-19 से लागू फसल अवशेष प्रबंधन योजना का नतीजा है, जिसके तहत किसानों को मशीनरी खरीद और प्रबंधन के लिए वित्तीय मदद दी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

3. पीएम-किसान योजना: अयोग्य लाभार्थियों से 416 करोड़ रुपये वसूले गए, क्या है पूरा मामला?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में पीएम-किसान योजना को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। इस योजना के तहत अब तक देशभर में अयोग्य लाभार्थियों से 416 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। यह योजना, जो फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय मदद देने के लिए बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़े….

4. पशुधन क्षेत्र में निजी निवेश को रफ्तार: सरकार ने खोला सब्सिडी और लोन का रास्ता

पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने पशुधन क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ाने के लिए अपनी योजनाओं का खाका पेश किया है। विभाग ने 2013 में तैयार की गई राष्ट्रीय पशुधन नीति के तहत कई चुनौतियों पर काम शुरू किया, जिनमें चारे की कमी, कम उत्पादकता, पशु स्वास्थ्य और बाजार से जुड़े ढांचे की कमी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. MSP में कितना बदलाव? पांच साल में फसलों की लागत और समर्थन मूल्य का पूरा हिसाब

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। 18 मार्च 2025 को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि सरकार 22 अनिवार्य फसलों के लिए एमएसपी तय करती है। पूरी खबर पढ़े….

6. शिक्षा का ‘असर’: कुछ सुधरती स्थिति

‘शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट’ यानि ‘एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट’ (‘असर’) 2005 से एक एनजीओ ‘प्रथम’ द्वारा हर दूसरे साल प्रकाशित की जाती है। ‘असर’ एक नागरिक पहल पर होने वाला घरेलू सर्वेक्षण है जो बच्चों की स्कूली शिक्षा की स्थिति, उनके पढऩे और अंकगणित कौशल का राष्ट्रीय स्तर पर अनुमान लगाता है। पूरी खबर पढ़े….

7. हिंदी साहित्य सम्मेलन 2025: विजयदत्त श्रीधर को साहित्य वाचस्पति सम्मान

भारत में हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से स्थापित हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का 76वां अधिवेशन 21 से 23 मार्च, 2025 तक आनंद, गुजरात में आयोजित होने जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. आईवीएफ बछिया से लेकर ब्याज छूट तक: गोकुल मिशन का नया चेहरा

 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पशुधन क्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इस योजना के लिए 2021-22 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 3400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन शामिल है। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों को डबल फायदा! सोलर पंप से सिंचाई भी और कमाई भी

मध्यप्रदेश में खेती-किसानी को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएँ ला रही है। राज्य सरकार का दावा है कि उसकी नई नीतियों और नवाचारों की वजह से प्रदेश कृषि के मामले में कई अन्य राज्यों से आगे निकल चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक, आने वाले तीन सालों में 30 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे, पूरी खबर पढ़े….

10. स्वदेशी नस्लों को बचाने की कोशिश: गोकुल मिशन में बड़ा अपडेट

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को हरी झंडी दिखाई, जिसका फोकस स्वदेशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण और पशुधन क्षेत्र के विकास पर है। 2021-22 से 2025-26 तक के लिए 3400 करोड़ रुपये के बजट में 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन शामिल है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया। पूरी खबर पढ़े….