Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अपात्र ऋणी किसानों को भी मिल सकेगा फसली ऋण

राज्य के 3.50 लाख किसानों को होगा फायदा

12 अगस्त 2020, जयपुर। अपात्र ऋणी किसानों को भी मिल सकेगा फसली ऋण – सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने मंगलवार को कहा कि फसली ऋण से जुड़े करीब 3.50 लाख अवधिपार ऋणी किसानों को भी फसली ऋण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋण माफी के अपात्र इन किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसली ऋण मिल सकेगा।

 श्री आंजना ने बताया कि ऎसे सभी किसान जो ऋण माफी में अपात्र थे और उन्होंने समय पर अपना फसली ऋण चुका दिया था। उन्हें अब भी फसली ऋण दिया जा रहा है। लेकिन कई किसान ऎसे थे जो ऋण माफी में अपात्र थे तथा उन्होंने अपना फसली ऋण देरी से चुकाया था वे अवधिपार श्रेणी में आए थे। ऎसे किसानों को भी अब फसली ऋण मिल सकेगा।

 सहकारिता मंत्री ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपना फसली ऋण नही चुकाया है तथा जो अवधिपार हो चुके है। ऎसे किसान अब अवधिपार मूल राशि एवं ब्याज चुकाकर पात्रता की स्थिति में मूल राशि के बराबर पुनः फसली ऋण ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऎसे किसानों के हित में राज्य सरकार के शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसली ऋण का लाभ देने के उदेद्श्य से यह निर्णय लिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 श्री आंजना ने बताया कि 16 अप्रेल से प्रारम्भ हुए खरीफ सीजन के फसली ऋण में अब तक 23 लाख 79 हजार किसानों को 7 हजार 321 करोड़ रुपये का फसली ऋण का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 3 लाख नए किसानों को भी फसली ऋण दिया जा रहा है। खरीफ सीजन में फसली ऋण 31 अगस्त तक वितरित होगा। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें