Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत और जर्मनी कृषि क्षेत्र में करेंगे सहयोग

कृषि बाजार विकास सहयोग के संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर

(दिल्ली कार्यालय)

नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गत दिनों नई दिल्ली में जर्मनी की खाद्य एवं कृषि मंत्री सुश्री जूलिया क्लोकनर के साथ बैठक की। दोनों मंत्रियों ने भारत और जर्मनी के बीच कृषि बाजार विकास सहयोग से संबंधित संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। बैठक के दौरान श्री तोमर ने कहा कि भारत की प्राथमिकता उत्पादन के बजाय किसान केंद्रित हो गयी है।

 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने, प्रतिस्पर्धी बाजार बनाने तथा कृषि के लिए मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कृषि निर्यात नीति 2018 के तहत कृषि निर्यात को 2022 तक दोगुनी कर 60 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुश्री जूलिया क्लोकनर ने कहा कि जर्मनी के पास मशीनीकरण और फसल कटाई के बाद प्रबंधन की विशेषज्ञता है। किसानों की आय दोगुनी करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दोनों मंत्रियों ने कहा कि जर्मनी और भारत के लिए कृषि प्राथमिकता का क्षेत्र है। इसके माध्यम से सतत् विकास लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दोनों मंत्रियों ने मशीनीकरण, फसल कटाई के बाद प्रबंधन,  आपूर्ति श्रृंखला, बाजार तक पहुंच, निर्यात, खाद्य सुरक्षा, प्रयोगशालाओं की स्थापना में सहयोग खाद्य जांच कार्यशाला आदि विषयों पर भी विचार विमर्श किया। कृषि  क्षेत्र में तकनीकी और पेशेवर प्रशिक्षण के लिये राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान तथा जर्मन एग्रीकल्चर ऐकेडमी (डीईयूएलए)- निएनबर्ग के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।