Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर ने आईआईटी, कानपुर के साथ की साझेदारी

आईआईटी कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटर स्थापित करने को देगा सहायता

14 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर ने आईआईटी, कानपुर के साथ की साझेदारी – पूसा कृषि, आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और आईआईटी कानपुर के स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के बीच शुक्रवार को एक समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर आईएआरआई के संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. विश्वनाथन चिन्नुसामी और एसआईआईसी आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने वर्चुअल रूप से हस्ताक्षर किए।

इस समझौता-ज्ञापन के माध्यम से, दोनों पक्ष इनक्यूबेटरों और स्टार्ट-अप को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगे, जिससे उनकी वृद्धि और सफलता को बढ़ावा मिलेगा। ये संयुक्त प्रयास स्टार्ट-अप को पनपने और कृषि क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करेंगे। पूसा कृषि और एसआईआईसी आईआईटी ने भी कृषि में प्रगति और नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए और सहयोग संभावनाओं को तलाशने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संगठनों की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाते हुए सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नवीन गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डॉ. विश्वनाथन चिन्नुसामी ने कहा, “अनुसंधान में, हमें ऐसे सहयोग की आवश्यकता है, जो हमारे स्टार्ट-अप के साथ-साथ इनक्यूबेटरों को भी मदद करे। मुझे खुशी है कि आज हमने एसआईआईसी आईआईटी के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

वर्चुअल समारोह का समापन करते हुए, डॉ. आकृति शर्मा ने कहा, “अगर हम चाहते हैं कि हमारे स्टार्ट-अप नई ऊंचाइयों तक पहुंचें, अधिक मुनाफा कमाएं, तो हमें आईआईटी कानपुर जैसे तकनीकी-नवप्रवर्तकों के समर्थन की आवश्यकता है। यह तो बस शुरुआत है, भविष्य में हम कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आईआईटी कानपुर के साथ ऐसे और सहयोग लेकर आएंगे।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )