Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अच्छी क्वालिटी के बीजों के लिए सरकार सीड ट्रेसेब्लिटी सिस्टम लांच करेगी: श्री तोमर

नेशनल सीड एसोसिएशन की इंडियन सीड कांग्रेस

4 मार्च 2023, नई दिल्ली । अच्छी क्वालिटी के बीजों के लिए सरकार सीड ट्रेसेब्लिटी सिस्टम लांच करेगी: श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार शीघ्र ही सीड ट्रेसेब्लिटी सिस्टम लांच करेगी। इससे बीज व्यापार क्षेत्र में गलत काम करने वालों पर अंकुश लगेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात आज दिल्ली में नेशनल सीड एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंडियन सीड कांग्रेस के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि सीड ट्रेसेब्लिटी सिस्टम पर संबंधित पक्षों के सुझाव लिए गए हैं, इसे लांच करने से इसका फायदा किसानों के साथ ही बीज क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले सभी लोगों को मिलेगा और बीज का क्षेत्र ठीक प्रकार से सुनिश्चितता से काम करने की ओर अग्रसर होगा। बीज क्षेत्र को सुचारू रूप से संचालित करने में जो कोई भी बाधाएं आती है तो सरकार इस संबंध में पूरी तरह गंभीर है।

श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र की निरंतर प्रगति में बीज क्षेत्र के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में बीज की गुणवत्ता, उसका विकास, संख्यात्मक रूप से बढ़ना, किसानों के द्वारा उपयोग करना और मनुष्यों के द्वारा उपभोग करना, यह एक बड़ी यात्रा है, इस यात्रा में जो लोग सहभागी है, वो अपना व्यवसाय तो कर रहे हैं लेकिन साथ ही इस क्षेत्र के प्रति उनकी मानवीय जिम्मेदारी भी बहुत महत्वपूर्ण है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री तोमर ने जलवायु के अनुरूप एवं बायोफोर्टिफाइड किस्मों के साथ ही बीजों की अन्य अच्छी किस्में विकसित करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से जुड़े सभी संस्थानों के वैज्ञानिकों के योगदान की भी सराहना की। इस मौके पर श्री तोमर ने सीड्स फार ग्लोबल यूनिटी वाल का अनावरण किया। एसो. के पदाधिकारी श्री एम. प्रभाकर राव, श्री दिनेश पटेल, श्री वैभव काशीकर, डा. बी.बी. पटनायक, श्री आर.के. त्रिवेदी भी मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम