Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लॉकडाउन के बावजूद किसानों की मांग को पूरा करने के लिए उर्वरक उत्पादन और ढुलाई जारी

लॉकडाउन के बावजूद किसानों की मांग को पूरा करने के लिए उर्वरक उत्पादन और ढुलाई जारी

एक दिन में सबसे ज्यादा, 41 रेकों का स्थानांतरण
नई दिल्ली ।कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के अनेक प्रतिबंध होने के बावजूद, उर्वरक विभाग द्वारा देश में किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए उर्वरकों का उत्पादन और आपूर्ति की जा रही है। इस प्रकार, पिछले शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2020 को उर्वरकों के 41 रेकों को स्थानांतरित किया गया, जो लॉकडाउन अवधि के दौरान एक दिन की अधिकतम संख्या है।

इस कदम के बारे में ट्वीट के द्वारा जानकारी देते हुए, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कहा, “हम अपने किसानों के लिए बुआई से पहले उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यह कदम उर्वरक मंत्रालय द्वारा किसानों को आगामी खरीफ फसल के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने यह भी कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के पास उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत देश में उर्वरक कारख़ानों के संचालन की अनुमति दी है, जिससे लॉकडाउन में कृषि क्षेत्र प्रभावित न हो सके।