Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसान अभी कर सकेंगे ग्लाइफोसेट का उपयोग

24 जुलाई 2023, नई दिल्ली: किसान अभी कर सकेंगे ग्लाइफोसेट का उपयोग – केंद्र सरकार ने नबंवर 2022 में ग्लाइफोसेट से इंसान और जानवरों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए हर्बीसाइड ग्लाइफोसेट पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसपर न्यायालय का अगला आदेश आने तक रोक लगा दी गई हैं। दरअसल सरकार ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि ग्लाइफोसेट का उपयोग सिर्फ कीट नियंत्रण ऑपरेटर (पीसीओं) ही करेगें की अधिसूचना न्यायालय के अगले आदेश तक लागू नहीं की जाएगी। दिल्ली हाइकोर्ट में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी तब तक यह अधिसूचना लागू नहीं की जायेगी।

ग्लाइफोसेट का यह मामला कुछ समय पहले न्यायालय में सुनवाई के लिए आया था। जिसपर केंद्र ने इस मामले को 4 महीने तक स्थगित करने की मांग की थी और कहा था कि अधिसूचना की समीक्षा चल रही हैं।

इसके अंदर यह भी बताया गया हैं कि न्यायालय में सरकार ने नवंबर 2022 में जो कहा था, उसके अनुसार ग्लाइफोसेट की अधिसूचना को 3 महीने के लिए टाला गया हैं। इस अधिसूचना की अवधि को न्यायालय के अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। नवंबर 2022 में दिल्ली हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार की अधिसूचना पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके अंतर्गत ग्लाइफोसेट का उपयोग सिर्फ पीसीओं तक ही सीमित था।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें