Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देशभर के किसान बन रहे ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ अभियान का हिस्सा

30 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: देशभर के किसान बन रहे ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ अभियान का हिस्सा – आयुर्वेद दिवस’ के तहत देश के किसान ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’अभियान से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। ‘किसानों के लिए आयुर्वेद’ कार्यक्रम के तहत उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा में उपयोग होने वाली जड़ी बूटियों और पौधों की खेती के गुणों से अवगत कराया जा रहा है।

‘आयुर्वेद दिवस’ का मुख्य कार्यक्रम 10 नवंबर, 2023 को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित किया जायेगा । देश भर के किसान इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं और औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ‘एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’ अभियान के तहत, देश भर के किसानों को बैठकों, परस्पर वार्ताओं, कार्यक्रमों और संचार के विभिन्न साधनों का उपयोग करके संवेदनशील बनाया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस के आयोजन के लिए नोडल एजेंसी सीसीआरएएस (केंद्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) द्वारा एक माइक्रो वेबसाइट www.ayurvedaday.org.in विकसित की गई है। विश्व भर के आगंतुक ‘आयुर्वेद दिवस’ के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं और ‘एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’ अभियान से संबंधित विभिन्न चल रही गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

आयुष मंत्रालय ‘आयुर्वेद दिवस’ को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। छात्रों और युवाओं के अतिरिक्त देश भर के किसानों को ‘आयुर्वेद दिवस’ अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर से किसानों को समूह बैठकों, व्यक्तिगत परस्पर वार्ताओं, व्याख्यान और कार्यशालाओं के माध्यम से इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। देश भर में स्थित सात आरसीएफसी (क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र) और 37 एसएमपीबी (राज्य औषधीय पादप बोर्ड) किसानों को ‘आयुर्वेद दिवस’ अभियान से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इन केंद्रों से जुड़े सहयोगी घर-घर जाकर किसानों को औषधीय पौधे वितरित कर रहे हैं और किसानों की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय से जुड़े सभी संस्थान और विभिन्न मंत्रालयों की टीमें ‘आयुर्वेद दिवस’ को वैश्विक आयोजन के रूप में मनाने की निरंतर तैयारी कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)