Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्र सरकार ने कर्नाटक से 1.39 लाख टन चने की खरीद को दी मंजूरी

16 फरवरी 2024, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कर्नाटक से 1.39 लाख टन चने की खरीद को दी मंजूरी – केंद्र ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत रबी सत्र 2023-24 में कर्नाटक से 1.39 लाख टन चने की खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के लिए कर्नाटक सरकार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत 235.14 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी कर दी है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, करंदलाजे ने कहा कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा रबी सत्र के लिए कर्नाटक में 1,39,740 टन चने की 5,440 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर पीएसएस के तहत खरीद की मंजूरी दे दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

178.65 करोड़ रुपये का दिया था अतिरिक्त आवंटन

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र ने 25 जनवरी को आरकेवीवाई योजना के तहत कर्नाटक को 178.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन दिया। इसके साथ, आरकेवीवाई योजना के तहत कुल आवंटन 2023-24 के लिए बढ़कर 761.89 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसी अवधि के शुरुआती आवंटन 583.24 करोड़ रुपये से अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र ने आज तक 761.89 करोड़ रुपये के कुल आवंटन में से 526.75 करोड़ रुपये की कुल राशि जारी की है। वहीं शेष राशि राज्य को पहले ही जारी की गई राशि के उपयोग के बाद जारी की जाएगी |

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)