Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लहसुन, प्याज के किसानों को उचित कीमत मिले : श्री पटेल

केन्द्रीय कृषि मंत्री से मांग की प्रदेश के कृषि मंत्री ने

5 सितम्बर 2022, नईदिल्ली/भोपाल । लहसुन, प्याज के किसानों को उचित कीमत मिले : श्री पटेल – प्रदेश में लहसुन और प्याज के साथ मटर की फसलों का किसानों को उचित कीमत दिलाने के लिए मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने इन फसलों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त क्रियान्वयन के साथ विस्तृत योजना बनाने पर बल दिया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय मंत्री तोमर को बताया कि रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर क्षेत्र लहसुन, प्याज के किसानों को उनका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और किसानों की लागत तक नहीं मिल रही है। लहसुन और प्याज उत्पादक किसानों को उचित मूल्य दिलाने की जरूरत है। पटेल के साथ हरदा बैतूल से सांसद दुर्गादास उइके भी साथ थे ।

सरकार करेगी बढ़ाकर 40 क्विंटल मूंग की खरीदी

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का तोहफा मिलने वाला है प्रदेश में इन दिनों किसानों से उनकी मूंग की फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार कर रही है। अभी फसल खरीदी की लिमिट 25 क्विंटल ही है लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार की सहमति से किसानों से 40 क्विंटल करने जा रही है। म.प्र. के कृषि श्री कमल पटेल ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि सचिव भारत सरकार मनोज आहूजा से चर्चा के उपरांत जारी एक बयान में कही है।

श्री पटेल ने बताया कि मूंग खरीदी की मात्रा प्रति किसान 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने पर केंद्रीय सचिव ने सहमति जताई है और जल्द ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री पटेल ने प्रत्येक वर्ष मार्च माह में ही चना, सरसों, मसूर की खरीदी करने का भी केंद्रीय सचिव को सुझाव दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

महत्वपूर्ण खबर: जबलपुर संभाग में कई जगह वर्षा, 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना