Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ब्राजील ने हरियाणा से मुर्रा जर्मप्लाज्म लेने की इच्छा जताई

6 जुलाई 2022, चण्डीगढ़: ब्राजील ने हरियाणा से मुर्रा जर्मप्लाज्म लेने की इच्छा जताई – हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने कहा कि ब्राजील के उबेरबा में अल्टा जेनेटिक्स प्रयोगशाला ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से गुणवत्ता वाले मुर्रा जर्मप्लाज्म को लेने की इच्छा जताई है ताकि वे मुर्रा जर्मप्लाज्म से अधिक दूध उत्पादन वाले पशुओं की नस्लों को तैयार कर सकें। वर्तमान में यह प्रयोगशाला जर्मप्लाज्म इटली से खरीद रही है।

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों ब्राजील में अध्ययन दौरे पर है और इस प्रतिनिधिमंडल ने आज ब्राजील के उबेरबा में ब्राजीलियाई एसोसिएशन ऑफ ज़ेबू ब्रीडर्स (एबीसीजेड) के मुख्यालय में एबीसीजेड के अध्यक्ष रिवाल्डो मचाडो बोर्गेस जूनियर से मुलाकात की।

ब्राजील के उबेरबा में एबीसीजेड 22000 से अधिक डेयरी किसानों का ब्राजीलियाई डेयरी पशु किसान संघ है। इस दौरान बैठक में ब्राजील से स्वदेशी पशु जर्मप्लाज्म की अच्छी गुणवत्ता लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, बैठक में ब्राजील के डेयरी किसानों द्वारा पशुपालन क्षेत्र में की जा रही विभिन्न प्रैक्टिस व नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल की गई और इस प्रैक्टिस व नवीनतम जानकारियों को किस प्रकार से हरियाणा के पशुपालकों तक पहुंचाया जाए उसके बारे में जानकारी को सांझा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री रणधीर सिंह गोलन, हरियाणा वेयरहाउस निगम के अध्यक्ष श्री नयनपाल रावत, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन धर्मपाल गोंदर, हरियाणा पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:  सोयाबीन फसल को मिला जीवनदान