Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्य प्रदेश कृषि अवसंरचना कोष योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर द्वारा कृषि अवसंरचना कोष के पुरस्कार वितरित

1 अगस्त 2022, नई दिल्ली । मध्य प्रदेश कृषि अवसंरचना कोष योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत – मध्यप्रदेश को कृषि अवसंरचना कोष योजना में उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रारंभ कृषि अवसंरचना कोष की महत्वाकांक्षी योजना में सफलतापूर्वक भागीदारी करने वाले बैंकर्स, राज्य सरकारों तथा अन्य संस्थाओं को पूसा, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी, सचिव श्री मनोज अहूजा, अतिरिक्त सचिव श्री लिखी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य सरकारों के अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि देश में कृषि उत्पादकता बढ़े, कृषि निर्यात में महारत हासिल कर सके, कृषि क्षेत्र रोजगार की उपलब्धता वाला हो और नई पीढ़ी को आकर्षित करने वाला हो, इसके लिए एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड लाया गया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान में कृषि और इससे संबद्ध क्षेत्रों के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। राज्य सरकारें अपने यहां किसानी को मजबूत व समृद्ध बनाने में इसका उपयोग करें, जिससे देश और भी श्रेष्ठ बनेगा। संयुक्त सचिव श्री प्रवीण सैमुअल ने स्वागत भाषण दिया। पुरस्कार ग्रहण करते हुए मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश के लिए सोयाबीन की अनुशंसित उन्नत किस्में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें