Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

21 लाख किसानों को एमएसपी पर लगभग 44 हज़ार करोड़ रुपये का भुगतान

सेंट्रल पूल में 222.34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

27 अप्रैल 2021, नई दिल्ली । 21 लाख किसानों को एमएसपी पर लगभग 44 हज़ार  करोड़ रुपये का भुगतान – 2021-22 के मौजूदा रबी विपणन सत्र (आरएमएस) में, भारत सरकार ने किसानों से एमएसपी पर रबी फसल की खरीद जारी रखी है। 25 अप्रैल तक की गयी 222.33 लाख मीट्रिक टन की कुल खरीद में से, पंजाब – 84.15 लाख मीट्रिक टन, हरियाणा- 71.76 लाख मीट्रिक टन और मध्य प्रदेश -51.57 लाख मीट्रिक टन ने प्रमुख योगदान दिया है।

करीब 21.17 लाख गेहूं के किसानों को पहले से ही 43,912 करोड़ रुपए का भुगतान  किया जा चुका है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं अन्य खरीद राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में गेहूं की खरीद तेज गति से चल रही है और 25 अप्रैल 2021 तक 222.33 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) से अधिक फसल की खरीद की जा चुकी है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 77.57 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की गयी थी। पहली बार, पंजाब के किसानों ने अपनी गेहूं की फसल की बिक्री के लिए सीधे अपने बैंक खातों में भुगतान प्राप्त करना शुरू कर दिया है। करीब 8,180 करोड़ रुपये पहले ही सीधे पंजाब के किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सरकार के निर्देशानुसार सभी खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे भेजने का तरीका अपनाया। इससे पंजाब/ हरियाणा के किसान काफी खुश हैं क्योंकि “वन नेशन, वन एमएसपी, वन डीबीटी” के तहत, पहली बार उन्हें बिना किसी देरी और कांट-छाट के अपनी फसलों की बिक्री के लिए सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें