राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जायद फसलों का बढ़ा रकबा: कुल क्षेत्रफल 72.30 लाख हेक्टेयर पहुंचा, तिलहन और मोटे अनाज में भी हुई बढ़ोतरी

28 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: जायद फसलों का बढ़ा रकबा: कुल क्षेत्रफल 72.30 लाख हेक्टेयर पहुंचा, तिलहन और मोटे अनाज में भी हुई बढ़ोतरी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल 2026 तक देश में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कुल 2.11 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल बुवाई क्षेत्र 72.30 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 70.19 लाख हेक्टेयर था।  

दालों के क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष दालों का कुल रकबा बढ़कर 17.19 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले वर्ष 15.93 लाख हेक्टेयर था। इसमें मूंग और उड़द जैसी प्रमुख दालों की बुवाई में भी वृद्धि देखी गई है। मूंग का क्षेत्र 13.17 लाख हेक्टेयर और उड़द का 3.72 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया। इसी तरह मोटे अनाज और श्रीअन्न की बुवाई में भी वृद्धि हुई है, जो बढ़कर 15.21 लाख हेक्टेयर हो गई है। इसमें मक्का की बुवाई में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 9.50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई।

तिलहन फसलों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। तिलहन का कुल क्षेत्र बढ़कर 9.21 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसमें मूंगफली की बुवाई में विशेष बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 5.51 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। सूरजमुखी और तिल में भी मामूली वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, चावल की बुवाई में गिरावट दर्ज की गई है, जो घटकर 30.68 लाख हेक्टेयर रह गई, जबकि पिछले वर्ष यह 32.31 लाख हेक्टेयर थी। बाजरा में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है।  

फसलवार बुवाई क्षेत्र (लाख हेक्टेयर में) – 24 अप्रैल 2026 तक

क्रम सं.फसलसामान्य ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र (DES)अंतिम ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र 2025मौजूदा वर्ष 2026पिछले वर्ष 2025 (इसी अवधि)अंतर (2026 बनाम 2025)
1चावल31.4933.2830.6832.31-1.63
2दाल23.427.0717.1915.931.26
Aमूंग20.4423.4913.1712.990.18
Bउड़द2.963.263.722.750.96
Cअन्य दाल00.30.180.12
3श्रीअन्न एवं मोटे अनाज12.0814.0615.2114.250.97
Aज्वार0.340.360.370.360.01
Bबाजरा4.435.25.15.2-0.1
Cरागी0.310.220.160.06
Dछोटा बाजरा0.020.030.030
Eमक्का6.988.59.58.51
4तिलहन8.49.519.217.711.5
Aमूंगफली3.44.25.514.21.31
Bसूरजमुखी0.340.350.390.350.04
Cतिल4.664.963.253.090.16
Dअन्य तिलहन00.060.06-0.01
कुल 75.3783.9272.370.192.11

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements