Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा

  • (विशेष प्रतिनिधि)

24 जनवरी 2022, नई दिल्ली ।  देश में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा – देश में रबी फसलों की बोनी 679 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। जो पिछले साल की तुलना में लगभग 8 लाख हेक्टेयर से अधिक है। क्योंकि गत वर्ष 671 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें गेहूं की बोनी अब तक 340.82 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 345.14 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। वहीं दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ा है। सरसों के क्षेत्र में सबसे अधिक वृद्धि हुई है तथा मोटे अनाजों के रकबे में कुछ कमी बनी हुई है।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक अब तक देश में 679.34 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 671.98 लाख हेक्टेयर में फसलें ली गई थी। ज्ञातव्य है कि रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 625.14 लाख हेक्टेयर है। देश में गेहूं के रकबे में गत वर्ष की तुलना में लगभग 4.31 लाख लेक्टेयर की कमी है। अब तक गेहूं 340.82 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। जबकि गत वर्ष अब तक 345.14 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हो गई थी। वहीं सामान्य क्षेत्र 303.06 लाख हेक्टेयर है।

वहीं मोटे अनाजों की बुवाई 49.40 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में मोटे अनाज 50.90 लाख हेक्टेयर में बोये गये थे इसमें अब तक ज्वार 24.19, मक्का 17.83 एवं जौ 6.78 लाख हे. में बोया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश में दलहनी फसलों की बुवाई अब तक 164.35 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष 162.88 लाख हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोयी गई थी। इसमें चने की बुवाई 113.30 लाख हे. में हो गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 109.05 लाख हेक्टेयर में चने की बोनी की गई थी। चने का सामान्य क्षेत्र 95.66 लाख हे. है। इसी प्रकार मटर की बोनी 10.10 लाख हेक्टेयर में एवं मसूर 17.42, कुल्थी 3.67, उड़द की बोनी 7.22 लाख हेक्टेयर में हुई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश में तिलहनी फसलों का रकबा तेजी से बढ़ा है अब तक 101.16 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी हैं जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 18.31 लाख हेक्टेयर अधिक है क्योंकि गत वर्ष अब तक 82.86 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी गई थीं।

देश की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 17.90 लाख हेक्टेयर अधिक है। अभी तक 91.00 लाख हे. में सरसों की बुवाई हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 73.10 लाख हेक्टेयर में सरसों बोई गई थी।

महत्वपूर्ण खबर: देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के मंडी रेट और आवक (22 जनवरी 2022 के अनुसार)