Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत से सालाना बीज एक्सपोर्ट 1 हजार करोड़ रु. का है

6 अगस्त 2021, नई दिल्ली । भारत से सालाना बीज एक्सपोर्ट 1 हजार करोड़ रु. का है – भारत का बीज बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है l भारत से हर वर्ष कुल बीज निर्यात 1 हजार करोड़ का है l भारत सरकार हर साल 70-75 हजार क्विंटल उच्च किस्मों के प्रजनक बीज आवंटित करती है l  देश में मांग से अधिक बीज की उपलब्धता है l ये जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर  ने गत सप्ताह लोकसभा में दी l कृषि मंत्री  ने बताया कि रबी 2020-21 में बीज की कुल आवश्यकता 292.63 लाख क्विंटल थी पर हमारे पास 329.96 लाख क्विंटल  बीज उपलब्ध था l इसी प्रकार खरीफ 2021 में 154.50 क्विंटल बीज के मुकाबले 165.06 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध है l देश में बीज की कमी को नकारते हुए कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि पूरे  देश में बीज की आवश्यकता और उपलब्धता के लिए राज्य सरकारों से समन्वय करहर साल डायनामिक सीड रोलिंग प्लान तैयार किया जाता है, ताकि भविष्य में कोई संकट ना आये l

राष्ट्रीय बीज निगम भी हर साल 14-15 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन और विपणन करता है l इसी के साथ सरकार द्वारा देश भर में बीज सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए दलहन में 150 , तिलहन में 35 , और पौषक अनाज में 24 सीड हब शुरू किये हैं  l

पीपीवीएंडएफआर अधिनियम 2001 के तहत किसान अपनी किस्मों को पंजीकृत करा सकता है l वहीँ  जो किसान जेनेटिक रिसोर्सेज के सरंक्षण में शामिल है उन्हें  पुरस्कार और मान्यता भी मिलेगी l देश भर में कुल 25 सीड सर्टिफिकेशन एजेंसियां हैं जो हर साल 250-260 लाख क्विंटल सर्टिफाइड सीड प्रोडक्शन की निगरानी करती हैं l

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्य क्षेत्र के लिए सोयाबीन की 4 किस्मों की पहचान की गई

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें