Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में 70 फीसदी रबी बुवाई पूरी अब तक 59 लाख हेक्टेयर में हुई गेहूं की बोनी

06 दिसंबर 2024, भोपाल: प्रदेश में 70 फीसदी रबी बुवाई पूरी अब तक 59 लाख हेक्टेयर में हुई गेहूं की बोनी – चालू रबी सीजन 2024-25 में अब तक 97 लाख 27 हजार हेक्टेबर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 70 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 96.08 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अब तक 58.69 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुवाई तेजी से चल रही है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.08 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली जाएंगी कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 97.27 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 58.69 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 53.67 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की योनी अब तक 16.07 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 18.92 लाख हे. में हुई थी अन्य फसलों में अब तक मटर 2.18 लाख हे. में, मसूर 6.92 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 11.77 लाख हे. में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 12.47 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस वर्ष 14.61 लाख है. लक्ष्य रखा गया है। वहीं अलसी की बोनी १७ हजार हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.07 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक 68 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 58.99 लाख हे. में, दलहनी फसले 25.16 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 12.73 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं। प्रदेश में अब तक लक्ष्य के विरुद्ध गेहूं की बुवाई 63.9 फीसदी, चने की 78.3 फीसदी एवं सरसों की बोनी 80.6 फीसदी हो गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य में बुवाई 70 फीसदी होने के बावजूद भी डीएपी का संकट बरकरार है। मांग की तुलना में आपूर्ति की कमी बनी हुई है। इधर राज्य एवं केन्द्र सरकार ने पर्याप्त उर्वरक व्यवस्था का दावा किया है, परन्तु किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रहा है। कृषि विभाग डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके का उपयोग करने को सलाह दे रहा है। जबकि किसान डीएपी की मांग पर अड़े हैं। कहीं चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो रही है तो कहीं कतारें लगी हैं। टोकन के माध्यम से उर्वरक का वितरण हो रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
रबी फसलों की बुवाई 29 नवम्बर 2024 तक (लाख हे. में) 
 फसल लक्ष्य बुवाई
गेहूं 91.86 58.69
जौ 0.360.30
चना 20.52 16.07
मटर 2.67  2.18
मसूर 7.92 6.92
सरसों  14.61 11.77
अलसी 1.07  0.96
गन्ना 1.07 0.68

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com