Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय मंत्रियों-किसानों में 3 घंटे चर्चा, कई मांगो पर बनी सहमति; नहीं टला दिल्ली कूच

10 फरवरी 2024, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों-किसानों में 3 घंटे चर्चा, कई मांगो पर बनी सहमति; नहीं टला दिल्ली कूच – संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के संगठनों की 13 फरवरी को दिल्ली में आंदोलन-2 की घोषणा के बाद केंद्र सरकार गुरूवार को सक्रिय हो गई हैं। केंद्र के तीन मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय खुद चंडीगढ़ में किसानों से बैठक करने पहुंचे। इस दौरान पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

कई मांगों पर बनी सहमति

सीएम भगवंत मान की मध्यस्थता में किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई। बैठक के बाद बाहर आने पर सीएम मान ने बताया कि काफी सारी मांगों पर सहमति बन गई हैं। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए केस वापस लेने, नकली बीज-नकली कीटनाशक दवाइयों को लेकर कड़ा कानून बनाने और खाद, पराली, एमएसपी को लेकर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर, सयुंक्त किसान मोर्चा से जगतसिंह डल्लेवाल ने भी कहा कि ज्यादातर सहमति बन गई हैं। सरकार ने आश्वासन दिया हैं कि जल्द ही एक और बैठक होगी। इस बीच मंत्रियों ने कहा कि पॉलिसी डिसीज़न यहां नहीं हो सकते। इन मांगों पर दिल्ली जाकर विचार किया जाएगा।

नहीं टला दिल्ली कूच

बैठक के बाद किसान संगठन का कहना है कि वे सरकार से हर मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हरियाणा में किसानों के विरूध्द कार्रवाई की जा रही है और किसानों को पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टरों में पेट्रोल नहीं डालने के लिए कहा है। अब ऐसे में हमारा सरकार से कहना है कि वे किसानों के साथ ऐसा ना करें, वे भी इस देश के नागरिक हैं। अगर वे हमसे बात करना चाहते हैं तो फिर किसानों का ध्यान रखें। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। अगर ऐसा होता हैं और सरकार हमारे मुद्दों का समाधान करती हैं, तो ठीक हैं। नहीं तो 13 तारीख को हमारा दिल्ली कूच का कार्यक्रम अभी वैसा ही है, जैसे पहले से इसका कार्यक्रम तय रखा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)