Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 69 फसलों की 1017 किस्में विकसित

14 अगस्त 2021, नई दिल्ली । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 69 फसलों की 1017 किस्में विकसित –  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली (एनएआरएस), जिसमें भाकृअप संस्थान और राज्य/ केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं, फील्ड और बागवानी फसलों की नई उच्च पैदावार वाली फसल किस्मों का विकास किया जा रहा है। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि  गत तीन वर्षों (2018-2020) और वर्तमान वर्ष के दौरान 69 फील्ड फसलों की 1017 किसमें और 58 बागवानी फसलों की 206 किस्में विकसित की गई हैं।

भाकृअप के पास विभिन्न संस्थानों द्वारा समन्वित, अनुसंधान परियोजनाओं (एआईसीआरपी)/ नेटवर्क परियोजनाओं (एआईएनपी) का एक मजबूत नेटवर्क है, जो फील्ड और बागवानी की नई फसल किस्मों के विकास के लिए विभिन्न केन्द्रीय और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में कार्यरत हैं। सम्पूर्ण देश में 1017 स्थानों पर 50 एसएयू/सीएयू/डीयू और 55 भाकृअप संस्थानों के माध्यम से फील्ड और बागवानी फसलों की 44 एआईसीआरपी/ एआईएनपी चल रही हैं।

भाकृअप ने इन अनुसंधान संस्थानों/ विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2018-19 से 2021-22 के दौरान रू. 3340.32 करोड़ स्वीकृत किए हैं जिसमें से वर्ष 2020-21 तक रु. 2420.32 करोड़ की राशि का उपयोग किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें