Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में 103 फीसदी बारिश होने का अनुमान

किसानो के लिए खुशखबरी

2  जून 2022, नई दिल्ली । देश में 103 फीसदी बारिश होने का अनुमान – ‘ किसानो के लिए खुशखबरी है।’ देश में मानसून के इस सीजन में पहले लगाए अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के महानिदेशक श्री मृत्युंजय महापात्र के अनुसार इस मानसून में औसत की 103 फीसदी बारिश हो सकती है। यानी देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। विभाग का पहले अप्रेल में अनुमान था कि देश में सामान्य बारिश होगी, जो औसत का 99% रहेगी। नए अनुमानों से देश में भरपूर कृषि पैदावार व मुद्रास्फीति पर अंकुश लगने की उम्मीद है। विभाग का आकलन है कि खेती को लेकर मानसून पर निर्भर रहने वाले ओडिशा से लेकर गुजरात जैसे राज्यों में औसत की 106% बारिश हो सकती है। मध्य भारत व दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने की संभावना है

ला-नीना का असर

अगस्त तक ‘ला नीना’ का असर रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है, यह स्थिति देश में मानसून की बारिश के लिए शुभ संकेत है। ‘ला नीना’ स्थितियां भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र के ठंडा होने का उल्लेख करती हैं। हालांकि, यह नकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुवीय के विकास की संभावना है। इससे केरल सहित सुदूर दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।

देश में सामान्य मानसून

देश में यह लगातार चौथा वर्ष होगा, जब सामान्य मानसून होने का अनुमान है। इससे पहले 2005-08 व 2010-13 में सामान्य मानसून देखा गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार देश सामान्य मानसून युग की दिशा में बढ़ रहा है। निकट भविष्य में देश में सामान्य मानसून देखने को मिल सकता है, ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अब बढ़ेगी टर्की पालन से किसानों की आय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें