Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नेटाफिम द्वारा कर्मचारियों एवं वितरकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

17 अप्रैल 2023, इंदौर । नेटाफिम द्वारा कर्मचारियों एवं वितरकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित –  सिंचाई उपकरणों के लिए विख्यात कम्पनी नेटाफिम इरिगेशन इंडिया प्रा. लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में कम्पनी के वितरक एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कम्पनी के सीओओ श्री विकास सोनवने थे। शिविर में 80 से अधिक कर्मचारी और वितरक शामिल हुए।

शिविर को एसबीयू हेड श्री के. एम. महामुलकर, डीजीएम श्री नरेंद्र धांधरे के अलावा एजीएम बीडी एंड मार्केटिंग श्री दीपक जंजीरे, एजीएम फायनेंस श्री विशाल वैराले, मैनेजर मार्केटिंग श्री संदीप जावलेकर, एएम डीएफएस श्री बालाजी बिरादर ने भी सम्बोधित किया। शिविर में मुख्यत: ड्रिप कॉन्सेप्ट, नेटाफिम ही क्यों, उद्यानों में ड्रिप लाइन के लाभ और कम डिस्चार्ज का उपयोग, बिक्री एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण के बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कम्पनी परिचय के साथ ही पुरानी नीति पर मंथन कर नए वर्ष की नीति बनाई गई। किसानों को उत्पाद बेचने के उपरांत की सेवा देने की योजना बनाई गई। व्यापार विस्तार पर बातचीत के साथ ही उत्पाद के सही एवं दीर्घकालीन उपयोग पर भी चर्चा की गई। पूरी टीम, 2023 के बिक्री लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें