Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

स्‍वाल ने चावल फसल की सुर‍क्षा के लिये वायोला लांच किया

28 जून 2022, मुंबई । स्‍वाल ने चावल फसल की सुर‍क्षा के लिये वायोला लांच किया – स्‍थायी कृषि समाधानों की अग्रणी प्रदाता स्‍वाल कॉर्पोरेशन लि. द्वारा  चावल फसल की सुर‍क्षा के लिये नए  उत्पाद वायोला को हरियाणा के करनाल में  लांच किया गया, जहाँ 300 से ज्‍यादा व्‍यापार भागीदार और किसान उपस्थित थे। वायोला में एक पेटेन्‍टेड सक्रिय घटक फ्लूपाइरिमिन है, जो चावल को सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुँचाने वाले कीटों को खत्‍म करता है। जापान के बाहर भारत के ग्राहकों को पहली बार वायोला® 10% एससी (फ्लूपाइरिमिन)  का विपणन स्‍वाल कॉर्पोरेशन लि.द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वायोला एक नया कीटनाशक है, जिसमें अनूठे जैविक गुण हैं और जो लंबे समय तक सुरक्षा देता है। इसका सस्‍पेंशन फार्मूलेशन ब्राउन प्‍लांट हॉपर (बीपीएच) के विरूद्ध तेज और प्रभावी नियंत्रण देता है। प्रदर्शन परिणाम बताते हैं कि वायोला चावल की उपज को बीपीएच से होने वाले नुकसान से बचाता है और फसल के स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिरता और उत्‍पादकता को बल मिलता है। वायोला उन कीटों पर भी प्रभावी है, जिन पर मौजूदा कीटनाशकों का असर नहीं होता है।

यूपीएल के प्रेसिडेंट और सीओओ श्री माइक फ्रैंक ने कहा कि  “फ्लूपाइरिमिन एक नई खोज वाली टेक्‍नोलॉजी है, जो चावल के किसानों के लिये कीटों पर नियंत्रण में लंबी दूरी तय करने का वादा करती है। स्‍वाल के व्‍यापक खुदरा तंत्र और अनोखी ब्रांडिंग रणनीति के माध्‍यम से बाजार तक पहुँच बढ़ने के साथ, भारत में वायोला की पेशकश हमारे ओपनएजी® के दृष्टिकोण के तहत एमएमएजी के साथ हमारे गठजोड़ में एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।” वहीं भारत में यूपीएल के रीजन हेड श्री आशीष डोभाल ने कहा: “भारत दुनिया में चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्‍पादक और सबसे बड़ा निर्यातक भी है । यहाँ के किसान बीपीएच से सुरक्षा के लिये एक बार के प्रभावी समाधान की प्रतीक्षा में थे। वायोला के माध्‍यम से स्‍वाल बीपीएच के लिये उद्योग में सर्वश्रेष्‍ठ नियंत्रण दे रही है।” स्‍वाल के बिजनेस हेड पंकज जोशी ने कहा: “वायोला की पेशकश से स्‍वाल किसानों के लिये समाधान पर आधारित अपने दृष्टिकोण को मजबूत बना सकेगी और धान के सबसे कुख्‍यात कीटों से निपटेगी, जो कि देश के लिये बेहद महत्‍वपूर्ण फसल है। इससे भारत में अत्‍याधुनिक कृषि समाधानों के लिये एक भरोसेमंद स्रोत के तौर पर हमारी स्थिति और भी मजबूत होगी।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क की छूट को वापस ले सरकार – सोपा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें