Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बीकेटी और केएफसी बिग बैश लीग के बीच साझेदारी बढ़ायी

14 अक्टूबर 2020, मुंबई। बीकेटी और केएफसी बिग बैश लीग के बीच साझेदारी बढ़ायी – भारतीय मल्टीनेशनल बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग, केएफसी बिग बैश लीग (बीबीएल) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए इसकी घोषणा की है। यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले हुए एक समझौते की वजह से संभव हो पाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, देश में इस खेल से संबंधित सभी कार्यक्रम आयोजित करता है। 2018 में की गई इस साझेदारी को शुरू में 2021 तक जारी रखा गया था, लेकिन अब यह 2023 तक जारी रहेगी।

महत्वपूर्ण खबर : खेती अनुबंध की कॉपी तहसीलदार को देना अनिवार्य

लीग सप्लायर होने के बाद, बीकेटी अब बीबीएल का एक लीग पार्टनर बन गया है। लीग पार्टनर के रूप में, बीकेटी को कई अतिरिक्त अधिकार प्राप्त होंगे, जिनमें एलईडी बोर्ड, विजन स्क्रीन, बाउंड्री की रस्सियों और अंपायरों की यूनिफॉर्म पर उसका नाम होना शामिल हैं। बीकेटी को आयोजन स्थल पर और उसके बाहर भी कई एक्टिवेशन करने का अधिकार भी प्राप्त होगा। साथ ही उसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से व्यापक डिजिटल समर्थन प्राप्त होगा। बीकेटी ब्रांड भी अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान और सीजन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी दिखता रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पहले के दो वर्षों में बीकेटी ने उत्कृष्ट नतीजे दिखाए जिसके कारण अब साझेदारी में विस्तार और विकास हो रहा है। 2018-19 और 2019-20 के बीच, बीकेटी के ब्रांड एक्सपोजर में 33% की वृद्धि हुई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बीकेटी के ज्‍वाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर और क्रिकेट के एक बड़े प्रशंसक राजीव पोद्दार ने कहा, “मुझे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी साझेदारी करने पर गर्व है। यह मेरे लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि क्रिकेट हमेशा मेरे लिए जुनून की तरह रहा है। मुझे इस खेल के विकास में योगदान करने पर गर्व है। हमने बीबीएल के साथ भागीदारी की है क्योंकि यह हमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार ऑस्ट्रेलिया में अपने ब्रांड की जागरूकता को मजबूत करने का अवसर देता है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम बीबीएल के साथ बीकेटी के ‘ग्रोइंग टुगेदर’ का सिद्धान्‍त साझा करते हैं।