Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा का युवो टेक प्लस लांच

श्री हेमंत सिक्का ने की लॉन्चिंग

18 अक्टूबर 2021, छिंदवाडा । महिंद्रा का युवो टेक प्लस लांच – महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए ट्रैक्टर महिंद्रा युवो टेक प्लस की लॉन्चिंग हुई। महिंद्रा ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता सतीजा मोटर्स पर आयोजित लॉन्चिंग कर्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के प्रेसिडेंट श्री हेमंत सिक्का उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री सिक्का ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह नया मॉडल शानदार टेक्नोलॉजी से युक्त है, जो किसानों को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। श्री सिक्का की उपस्थिति में 101 ट्रैक्टरों की डिलीवरी की गई, इसी के साथ प्रदेश में अब सतीजा मोट्र्स ने महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बना लिया है।

महिंद्रा ट्रैक्टर के जोनल हेड श्री राजीव बिसरिया ने आठ लाख की महा बचत का मंत्र किसानों को बताया। स्टेट हेड श्री महाबीर माथुर ने डीलरशिप के प्रगति के प्रयासों पर प्रकाश डाला। जोनल हेड मार्केटिंग श्री रितेश गदेवार ने महिंद्रा युवो प्लस ट्रैक्टर की टेक्नालाजी के बारे में जानकारी दी। एरिया मैनेजर श्री संतोष मैत्रा एवं श्री विनीत यादव ने महिंद्रा ट्रैक्टर की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सतीजा मोटर्स के संचालक श्री निकिश सतीजा ने डीलरशिप की प्रारंभ से लेकर अभी तक की प्रगति के बारे बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आयशर 551: जानदार, शानदार कमाई वाला ट्रैक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें