इफको-एमसी ने लॉन्च किया नया पेटेंटेड फफूंदनाशी ‘मित्सुकी’
07 अगस्त 2026, चंडीगढ़: इफको-एमसी ने लॉन्च किया नया पेटेंटेड फफूंदनाशी ‘मित्सुकी’ – इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने चंडीगढ़ में आयोजित अपने कार्यक्रम ‘स्वर्णआरंभ 2026’ के दौरान भारत में फसल सुरक्षा के लिए दो नए उत्पाद ‘मित्सुकी’ और ‘नेक्सावेट’ लॉन्च किए। कंपनी के अनुसार, मित्सुकी इफको-एमसी का पहला पेटेंटेड फफूंदनाशी है, जिसे कीटनाशी अधिनियम की धारा 9(3) के तहत पंजीकृत किया गया है। वहीं नेक्सावेट साइट्रस (खट्टे फलों) के छिलके के अर्क पर आधारित एक सिलिकॉन एडजुवेंट है।
धान की प्रमुख बीमारियों के प्रभावी प्रबंधन पर फोकस
कंपनी के अनुसार, मित्सुकी में थायोफेनेट मिथाइल (Thiophanate Methyl) और पिकॉक्सीस्ट्रोबिन (Picoxystrobin) का पेटेंटेड संयोजन है। इसे धान की प्रमुख बीमारियों जैसे शीथ ब्लाइट, ब्लास्ट और दाना बदरंग (ग्रेन डिस्कलरेशन) के प्रभावी प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है।

वहीं “नेक्सावेट”, नींबू वर्गीय अर्क आधारित सिलिकॉन एडजुवेंट, स्प्रे के बेहतर फैलाव, सतह पर चिपकाव, अवशोषण तथा पौधों द्वारा बेहतर ग्रहण क्षमता सुनिश्चित कर कृषि रसायनों की कार्यक्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाता है, जिससे किसानों कोअधिक प्रभावी एवं बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
इस लॉन्च कार्यक्रम में सहकारी क्षेत्र, कृषि व्यवसाय कंपनियों, प्रौद्योगिकी साझेदारों, चैनल पार्टनर्स और किसान समुदाय सहित 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन इफको एवं इफको-एमसी के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने किया। इस अवसर पर इफको और इफको-एमसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में दिलीप संघाणी ने कहा, “भारतीय कृषि के विकास में नवाचार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इफको-एमसी किसानों तक वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उत्पादकता, लाभप्रदता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दें। मित्सुकी और नेक्सावेट का लॉन्च किसानों को विश्वस्तरीय फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है।”
तकनीक आधारित फसल सुरक्षा समाधानों पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको-एमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मनोज वार्ष्णेय ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की नवाचार और किसान-प्रथम सोच के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, “स्वर्णआरंभ 2026 केवल नए उत्पादों का लॉन्च नहीं है, बल्कि इफको-एमसी के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। उन्नत तकनीकों और वैश्विक रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से हम भारतीय किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले समाधान उपलब्ध कराते रहेंगे और कृषि क्षेत्र में अधिक मूल्य सृजित करेंगे।”
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

