डीसीएम श्रीराम ने भारत में नया फफूंदनाशी श्रीराम ज़ार्विन लॉन्च किया
10 सितंबर 2026, नासिक: डीसीएम श्रीराम ने भारत में नया फफूंदनाशी श्रीराम ज़ार्विन लॉन्च किया – डीसीएम श्रीराम लिमिटेड (यूनिट: श्रीराम फ़ार्म सॉल्यूशंस) ने नासिक में आयोजित एक कार्यक्रम में नया फफूंदनाशी श्रीराम ज़ार्विन को भारतीयबाजार में लॉन्च किया। वैश्विक स्तर पर पहचान और पुरस्कार प्राप्त इस फफूंदनाशी को पहली बार भारत में पेश किया गया है।
लॉन्च कार्यक्रम में अंगूर उत्पादकों के साथ वितरक और खुदरा विक्रेता भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान, अंगूर किसानों ने अपने खेतों में किए गए डेमोंस्ट्रेशन ट्रायल के बारे में अपने अनुभव साझा किए और प्रोडक्ट के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
श्रीराम ज़ार्विन में ऑक्साथियापिप्रोलिन 0.6 प्रतिशत + मैंकोजेब 60 प्रतिशत डब्ल्यूजी शामिल है। इसे मुख्य रूप से अंगूर की फसल में डाउनी मिल्ड्यूके प्रबंधन के लिए लाया गया है और इसमें अच्छी वर्षा-प्रतिरोध क्षमता (रेनफास्टनेस) भी है
कंपनी के अनुसार, यह नई पत्तियों के विकास के साथमजबूत और रोगमुक्त गुच्छों को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे उपज की बाजार गुणवत्ता बेहतर होती है।
श्रीराम ज़ार्विन को राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केंद्र (NRC Grapes) द्वारा अनुशंसित और अनुमोदित किया गया है।
अंगूर के अलावा, श्रीराम ज़ार्विन का उपयोग टमाटर, कुकुरबिट्स (कद्दूवर्गीय फसलें) और आलू में भी किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

