Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

गोदरेज एग्रोवेट के उत्पाद ‘डबल’ की 25वीं वर्षगाँठ

15 जून 2023, मुंबई: गोदरेज एग्रोवेट के उत्पाद ‘डबल’ की 25वीं वर्षगाँठ – देश की प्रसिद्ध कम्पनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) के बायोस्टिमुलेंट, ‘डबल’ ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में  लगभग 3 करोड़ एकड़ भारतीय कृषि भूमि का उपचार किया गया और पिछले 25 वर्षों में लगभग 2 करोड़ कृषक परिवारों के जीवन में समृद्धि आई। किसानों को नकली उत्पादों से बचाने के  लिए एक विशेष पैक भी लॉन्च किया गया । इस मौके पर जीएवीएल के प्रबंध निदेशक, श्री बलराम सिंह यादव ,कार्यकारी निदेशक श्री  बुर्जिस गोदरेज और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस श्री राजावेलु एन. ने अपने विचार व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि जीएवीएल ने 1992 में डबल के लिए कच्चे माल होमोब्रासिनोलाइड (एचबीआर) पर बड़े पैमाने पर काम करना शुरू किया। फसलों में कोशिका विभाजन और कोशिका वृद्धि में सुधार करने में इसकी भूमिका को देखते हुए, कंपनी ने 1998 में डबल लॉन्च किया  गया था । डबल एक बायोस्टिमुलेंट है जो कि कपास, सोयाबीन, मूंगफली और सब्जी (टमाटर) की फसलों में फूलों और फलों का झड़ना कम करता है।

डबल की यह नई पैकेजिंग सुरक्षित  बोतल में  है। इसमें एक टैम्पर-एविडेंट सील है जो बोतल को खोलने की कोशिश करने पर फट जाती है और गिर जाती है। नकलीपन से बचने के लिए लेबल में जटिल वॉटरमार्क हैं और बोतल पर होलोग्राम भी है – जो विशिष्ट 9-अंक के कोड के रूप में है। जहाँ होलोग्राम में ग्राहक को आश्वस्त करने के लिए स्मार्ट तरीके से G अक्षर भी डाला गया है कि उत्पाद वास्तविक है, वहीं नेत्रहीनों के लिए बोतल की नेक पर ब्रेल लिपि में डेंजर अंकित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें