Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में इफको के स्टॉल पर किसानों की भीड़

9 फरवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में इफको के स्टॉल पर किसानों की भीड़ – विगत दिनों जांजगीर-चांपा में स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय ‘जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला-2023 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब 10,000 से 15,000 किसान भाइयों ने कृषि मेले का भ्रमण किया। इस किसान मेले में किसान भाइयों के लिए इफको का स्टॉल आकर्षक का केन्द्र बना।

कंपनी के स्टॉल में उपस्थित इफको के (राज्य विपणन प्रबंधक) श्री आर.एस. तिवारी, (प्रबंधक कृषि सेवाएं) डॉ. एस.के. सिंह एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित थे। कृषक भाई इफको के स्टॉल पर नये-नये उत्पादों की जानकारी लेते हुए नजर आये एवं कृषि मेले में किसान भाइयों ने इफको के उत्पादों की काफी सराहना की।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile