Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में चम्बल फर्टिलाईजर्स का आकर्षक स्टॉल

9 फरवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में चम्बल फर्टिलाईजर्स का आकर्षक स्टॉल – विगत दिनों जांजगीर (चांपा) जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला- 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस किसान मेले में चम्बल फर्टिलाईजर्स एंड केमिकल्स लि. का स्टॉल किसान भाइयों के लिए आकर्षक का केन्द्र बना।

स्टॉल पर उपस्थित कंपनी के असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर श्री भूपेन्दर सिंह राणा ने किसान भाइयों को कंपनी के नये-नये उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि खाद लेने के लिए अपना आधारकार्ड अवश्य लायें।

श्री राणा ने किसान भाइयों को (क्कह्रस्) मशीन के बारे में भी विस्तार से बताया, साथ ही किसानों को बैलेंस फर्टिलाइजर एवं जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने एवं मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए किसान भाइयों को समय-समय पर मिट्टी परीक्षण कराते रहना चाहिए, जिससे मिट्टी की उर्वराशक्ति बनी रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें