Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने बायर क्रॉपसाइंस से कपास, सरसों, बाजरा और संकर ज्वार का अधिग्रहण किया

21 अक्टूबर 2021, दिल्ली । क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने बायर क्रॉपसाइंस से कपास, सरसों, बाजरा और संकर ज्वार का अधिग्रहण किया – क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने बायर क्रॉपसाइंस से कपास, सरसों, बाजरा और संकर ज्वार का अधिग्रहण किया – क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड, अग्रणी आर एंड डी आधारित क्रॉप सालूशन  कंपनी ने भारत में कपास, सरसों, बाजरा और अनाज संकर ज्वार संकर प्राप्त करने के लिए बायर के साथ एक समझौता किया है। दोनों कंपनियां  दिसंबर 2021 तक इस सौदे को अंतिम रूप दे देंगे । क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन द्वारा अधिग्रहित व्यवसाय बायर के भारतीय और वैश्विक व्यापार पोर्टफोलियो का  एक लघु भाग  है।

 इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के चेयरमैन श्री  एन के अग्रवाल ने कहा, “भारतीय किसानों के प्रेरणास्पद विकास के हमारे दृष्टिकोण पर खरा उतरते हुए, भारतीय कृषि के सतत विकास के लिए उच्च प्रदर्शन वाले बीजों का यह  अधिग्रहण एक और नया कदम है।” इस अधिग्रहण के साथ, क्रिस्टल अपने फील्ड क्रॉप्स सीड बिजनेस में मजबूत हो जाएगा क्योंकि यह शक्तिशाली ब्रांडों और आरएंडडी क्षमताओं के साथ लैस  है।क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. के सीड बिजनेस के सीईओ सरजीवन मन्हास के अनुसार , “इन अधिग्रहीत फसलों का हमारे बीज पोर्टफोलियो में एक उत्कृष्ट रणनीतिक स्थान  है और भारतीय बीज बाजार में हमारी मौजूदगी  को बेहतर बनाने में मदद  करेगा।”

 डी. नारायण, सीईओ और एमडी, बायर क्रॉपसाइंस लि ने कहा, “हालांकि हमने अपने व्यापार पोर्टफोलियो का एक छोटा हिस्सा बेच दिया है, भारतीय कृषि के दीर्घकालिक विकास के लिए बायर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आगे भी  उत्पादन प्रौद्योगिकियां जो कृषि उत्पादकता में वृद्धी करती हैं, किसान समृद्धि को सक्षम बनाती हैं और टिकाऊ  कृषि को बढ़ावा देती हैं लाना जारी रखेगा ।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान की फसल को खरपतवार से बचाने के लिए क्रिस्टल ने लॉन्च किया सिकोसा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ये बीटी कपास क्या है ?