Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि रसायन ने उज्जैन में कृषक सारथी बैठक आयोजित की

08 अक्टूबर 2024, इंदौर: कृषि रसायन ने उज्जैन में कृषक सारथी बैठक आयोजित की –  देश की प्रसिद्ध कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. द्वारा  गत दिनों उज्जैन में  कृषक सारथी  बैठक  का आयोजन किया गया , जिसके मुख्य अतिथि कृषि रसायन कंपनी के प्रेसिडेंट श्री ईश्वर रेड्डी और विशेष अतिथि कंपनी के मार्केटिंग हेड श्री संजय सिंह थे। इस मौके पर कम्पनी के जनरल मैनेजर श्री अजय पाटिल ,मार्केटिंग मैनेजर श्री मनोज शिंदे के अलावा अल्गा एनर्जी स्पेन कंपनी के कंट्री हेड श्री कपिल कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में 100 से अधिक कृषक सारथी शामिल हुए।

बैठक में खरीफ में लॉन्च हुए कम्पनी उत्पाद  क्रिफोस गोल्ड, क्रि-क्रिएट, क्रिल की विशेषताओं और फसलों पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई। साथ ही कंपनी द्वारा  लांच किए गए नए उत्पाद कोकसी-55,  फ़्लिक प्लस और की शील्ड के बारे में विस्तार से  किसानों को जानकारी दी गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री हरीश आंजना, श्री अजीत पांडे, श्री कारू सिंह सिसोदिया, श्री संदेश पचौरी, श्री जसवंत अंजना सहित  पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com