Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

अडामा ने भारत में 2 नए CTPR – आधारित उत्पाद लॉन्च किए

07 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: अडामा ने भारत में 2 नए CTPR – आधारित उत्पाद लॉन्च किए – अडामा (ADAMA) लिमिटेड ने भारत में कोसायर® (Cosayr®) और लैपिडोस®  (Lapidos®) के लॉन्च की घोषणा की, यह इसका पहला कीटनाशक है जिसमें सक्रिय घटक क्लोरेंट्रानिलिप्रोल (CTPR) शामिल है, जो इसके नए इन-हाउस उत्पादन से लाभान्वित हो रहा है।

धान और गन्ना कृषकों  के लिए लैपिडोस® और कोसायर® कीटनाशक विभिन्न कीटों के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करते हैं, जिससे बेहतर पैदावार और फसल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होती है।

लैपिडोस® (क्लोरैंट्रानिलिप्रोल 0.4%) एक जीआर फॉर्मूलेशन है जिसे व्यापक प्रयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है जो प्रारंभिक विकास चरण में फसल सुरक्षा सुनिश्चित करता है। कोसायर® (क्लोरैंट्रानिलिप्रोल 18.5%) एक फोलीयर सॉल्यूशन (पर्ण घोल) है जो धान की फसल पर हमला करने वाले स्टेम बोरर और लीफ फोल्डर का मुकाबला करता है, जो हर साल फसल के बड़े नुकसान के लिए जिम्मेदार होते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अडामा के वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग  वाल्टर कोस्टा ने कहा, अडामा ने अपने भविष्य के कीटनाशक समूह के लिए CTPR को एक महत्वपूर्ण सक्रिय घटक के रूप में मान्यता दी है, जो हमारी ‘कोर लीप’ रणनीति का हिस्सा है। “हम भारत में अपनी पेशकश में इन महत्वपूर्ण उत्पादों को जोड़कर खुश हैं और सीटीपीआर पर आधारित और अधिक उत्पाद विकसित करने और उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।” 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अडामा इंडिया के महाप्रबंधक साहिन ओज़कन ने कहा, “हमें भारतीय किसानों के लिए कोसायर® और लैपिडोस® पेश करने पर बहुत गर्व है, जो समाधान प्रदान करने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )