Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

शक्तिवर्धक ने किया मक्का फसल प्रदर्शन

इंदौर। देश की प्रमुख बीज उत्पादक कम्पनी शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स प्रा.लि. ने गत दिनों अपने उत्पाद मक्का रैंकर का फसल प्रदर्शन किया। इस रैंकर मक्का का भुट्टा आकार में बड़ा होने के साथ ही इसमें दानों की पंक्तियों की संख्या ज्यादा और दानों की संख्या भी करीब 40 तक पाई गई है।

उल्लेखनीय है कि शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स प्रा. लि. ने क्षेत्र में मक्का के कई फसल प्रदर्शन किए हैं। गत दिनों बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के ग्राम मडगांव के किसान श्री बद्री पिता चन्दर सिंह डुडवे के खेत में लगी मक्का रैंकर के फसल प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कम्पनी के रीजनल मैनेजर श्री विशाल दुहन  ने कृषक जगत को बताया कि किसान बद्री ने मक्का पौधे की दूरी करीब एक फ़ीट और कतार से कतार की दूरी दो फ़ीट रखी थी। इस कारण सभी भुट्टों का आकार बड़ा और समान रहा। हर भुट्टे में दानों की पंक्तियाँ 16 से 18 पाई गई। दाने भी ठोस थे जिनकी एक भुट्टे में संख्या 38 से 40 रही। इसलिए वजन भी अच्छा रहेगा। श्री दुहन ने अन्य किसानों को भी यही सलाह दी कि मक्का बोते समय पौधे की दूरी करीब एक फीट और कतार से कतार की दूरी दो फीट रखें, ताकि पौधों को पोषक तत्व मिल सके। प्राय: देखा गया है कि जहां पौधों की दूरी कम रखी जाती है , वहां भुट्टा छोटा रह जाता है। इस कारण उत्पादन कम होने की आशंका बनी रहती है।

 किसान श्री बद्री पिता चन्दर डुडवे ने कृषक जगत को बताया कि गत वर्ष रैंकर मक्का का 4  किलो बीज लगाया था। जिसका उत्पादन करीब 13 क्विंटल रहा। मक्के का अच्छा उत्पादन देखकर इस साल बीज को दुगुना कर दिया। मक्का की फसल बढिय़ा है और भुट्टे भी बड़े हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अभी कटाई नहीं की है,लेकिन यकीन है कि उत्पादन अच्छा ही होगा। जहाँ पानी की निकासी नहीं हुई वहां की फसलें खराब हुई है। मक्का के अलावा कपास भी लगाया है। जल स्रोत के रूप में नदी और ट्यूबवेल भी है। रबी में गेहूं-चने की बोवनी के लिए तैयारियां की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें