Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं उद्यानिकी एक्सपो में मध्यप्रदेश अव्वल

एग्री-हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों और वैज्ञानिकों को दी बधाई

28 जुलाई 2026, भोपाल: अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं उद्यानिकी एक्सपो में मध्यप्रदेश अव्वल – नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं उद्यानिकी एक्सपो-2026 में मध्यप्रदेश ने देशभर में अपनी उत्कृष्ट कृषि और उद्यानिकी गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एग्री-हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रदेश की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों को बधाई दी है।

भारत मंडपम में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित एक्सपो में देश-विदेश से कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और किसानों ने सहभागिता की। आयोजन में विभिन्न राज्यों ने अपनी कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश की प्रदर्शनी को नवाचार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने के प्रयासों के लिए प्रथम स्थान मिला। प्रदेश ने उद्यानिकी उत्पादन के साथ खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा देने के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और उत्पादों के विपणन पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किए जा रहे नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं उद्यानिकी एक्सपो में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलना गौरव की बात है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश उद्यानिकी क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्पादन बढ़ाने के साथ खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, निर्यात संवर्धन और किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि एक्सपो में मिला प्रथम पुरस्कार किसानों, उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इससे मध्यप्रदेश की उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को देशभर में नई पहचान मिलेगी।

एक्सपो में कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों ने अपनी कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं तथा आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान करीब 25 हजार किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture