Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अभियान- 14 से 22 फरवरी तक

15 फ़रवरी 2025, भोपाल: प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अभियान- 14 से 22 फरवरी तक – प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PMMKSSY) के व्यापक प्रसार के लिए 14 से 22 फरवरी 2025 तक देश भर में विशेष अभियान जारी है। यह मत्स्य पालन क्षेत्र के मछुआरों, मत्स्य पालकों और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सहयोग से 14 से 22 फरवरी, 2025 तक विशेष राष्ट्रव्यापी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कैंपों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण करने के लिए आगे आएँ। इसके अलावा, इन कैंपों में PMMKSSY के तहत ऋण सुविधा, जलीय कृषि बीमा और निष्पादन अनुदान के लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। मछुआरों, मत्स्य पालकों, सूक्ष्म और लघु उद्यमों और अन्य हितधारकों से अनुरोध है कि वे अपने नज़दीकी कैंप में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com