Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

गरीब परिवारों के लिये वरदान साबित हो रही है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

29 फरवरी 2024, भोपाल: गरीब परिवारों के लिये वरदान साबित हो रही है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना – मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले परिवारों के लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना में मिलने वाले राशन से निर्धन वर्ग के लोगों को अनाज खरीदने की दिक्क्तों से मुक्ति मिली है। सीहोर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य दुकान से निशुल्क खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है। इसके साथ ही हितग्राही को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में एक रूपये किलो की दर पर राशन मिल रहा है।

राहुल सेन

सीहोर के राहुल सेन भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से लाभान्वित अनेक हितग्राहियों में से एक हैं। राहुल मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। योजना से मिलने वाले राशन से ही राहुल सेन अपने परिवार का उचित रूप से भरण-पोषण कर रहे हैं। राहुल बताते हैं कि इस योजना के तहत परिवार के सभी 7 सदस्यों को पात्रता अनुसार नियमित रूप से राशन मिल जाता है।

राहुल गरीबों के लिये चलाई जा रही इस योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनका विचार है कि सरकार की योजनाएँ निर्धन वर्ग के लिये वरदान से कम नहीं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)