Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना का उद्देश्य 

07 फरवरी 2023, नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना का उद्देश्य – केंद्र सरकार द्वारा किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए ई-नाम पोर्टल नाम का ऑनलाइन मार्केटप्लेस उपलब्ध करवाया गया हैं। यह एक पूर्णत: डिजीटल पोर्टल हैं जिसके माध्यम से किसान, व्यापारी व खरीददार को एक मंच पर लाया गया हैं। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों को ऑनलाइन और अच्छे दामों में बेच सकता हैं। जिसके उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

1. राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का मुख्य उद्देश्य विनियमित बाजार में साफ विक्रय सुविधा और उचित मूल्य के लिए एक बाजार मंच तैयार करना हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. कृषि उपज की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और खरीददारों द्वारा सूचित बोली सक्षम करने के लिए प्रत्येक बाजार में परख करने की क्रिया के लिए मूलभूत सुविधाओ का प्रावधान रखा गया हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3. इस योजना के तहत सभी व्यापारी का सभी राज्यों के लिए एक ही लांइसेंस बनाया जाता है, जो सभी बाजारों में मान्य होता है। 

4. इस योजना के अंतर्गत सामान्य व्यापार के लिए गुणवत्तियों को अब तक 90 उपजो (कमोडिटी) के लिए विकसित किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )