Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख योजना: बाड़ी (किचन गार्डन) योजना

18 अगस्त 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख योजना: बाड़ी (किचन गार्डन) योजना –

विभाग : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
योजना का नाम : बाड़ी (किचन गार्डन) योजना
अधिकार क्षेत्र : राज्य प्रवर्तित योजना
योजना कब से प्रारंभ की गयी: 2000-2001

योजना का उद्देश्य: गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लघु, सीमान्त किसानों तथा खेतीहर मजदूरों को ताजी, पौष्टिक सब्जी प्रतिदिन, प्रतिव्यक्ति उपलब्ध कराने हेतु स्वयं की बाड़ी में सब्जी उत्पादन करने के लिये प्रोत्साहित करना।
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्तें/लाभार्थी चयन प्रक्रिया: शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वाले लघु, सीमांत किसानों तथा खेतीहर मजदूरों के परिवारों की सर्वेक्षित सूची में नाम शामिल होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवास के आसपास बाड़ी की भूमि भी होना आवश्यक है।
लाभार्थी वर्ग: सामान्य, अन्य पिछड़ी जाति,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति
लाभार्थी का प्रकार: किसान
लाभ की श्रेणी: अन्य

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना का क्षेत्र : शहरी एवं ग्रामीण
आवेदन कहां करें: हितग्राही को बाड़ी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु संबंधित ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के यहां आवेदन करना होगा।
पदभिहित अधिकारी: जिले के उप/सहायक संचालक उद्यान
आवेदन प्रक्रिया : ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पात्र हितग्राहियों का चयन करेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आवेदन भरवाकर प्राप्त करेंगे।
अपील: जिला के उप/सहायक संचालक उद्यान के पास

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अनुदान/ऋण/वित्तीय सहायता/पेंशन/लाभ की राशि : अनुदान राशि
हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया/हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था/वित्तीय प्रावधान: कृषकों को अनुदान सहायता आदान सामग्री के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिसका भुगतान संबंधित प्रदायकर्ता संस्था/विभाग को किया जाता है।
योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करें: सर्वेक्षित सूची की छायाप्रति.

महत्वपूर्ण खबर:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की सरसों की दो उन्नत किस्में