Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

संतोष के लिये संजीवनी बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

15 मार्च 2022, इंदौर ।  संतोष के लिये संजीवनी बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – सभी किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आपदा के समय राहत का कार्य कर रही है। जिले के खुड़ैल ग्राम निवासी श्री संतोष सोमतिया भी इन्हीं किसानों में शामिल है। श्री सोमतिया ने बताया कि  फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2020-21 में उनकी लगभग 7 बीघे  में बोई गई सोयाबीन की फसल का बीमा कराया गया था। खराब मौसम के कारण उनकी फसल खराब हो गई थी। तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने उनके लिये संजीवनी के रूप में कार्य किया। उन्हें योजना के तहत 26 हजार 725 रूपये का मुआवजा प्राप्त हुआ।

श्री  सोमतिया ने कहा कि इस योजना के आरंभ होने से पूर्व किसी प्राकृतिक  आपदा के आने पर फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनके दैनिक जीवन यापन में भी कठिनाईयां आती  थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना एक सौगात के रूप में प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब फसल खराब होने के पश्चात फसल बीमा से किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिल जाता है। इससे किसानों को ना केवल आर्थिक रूप से निजात मिली है, बल्कि मानसिक  तनाव से भी राहत मिली है। इस योजना की विशेषता यह है कि हितग्राहियों को पैसे के लिये परेशान नहीं होना पड़ता। शासन द्वारा फसल बीमा का पैसा सीधा किसानों के खातों में डाला जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान को फसल बीमा राशि के लिये धन्यवाद प्रकट किया।

महत्वपूर्ण खबर: केंद्र सरकार की नई योजना  एक भारत -एक यूरिया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile