Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सहारनपुर बना उत्तर प्रदेश का प्रमुख ऑस्टर मशरूम उत्पादन केंद्र

12 नवंबर 2024, लखनऊ: सहारनपुर बना उत्तर प्रदेश का प्रमुख ऑस्टर मशरूम उत्पादन केंद्र – आम और गन्ना बेल्ट के रूप में पहचाने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला अब मशरूम उत्पादन में भी अग्रणी बन रहा है। जिले के किसान अरविन्द धीमान सहित कई अन्य किसानों ने मशरूम उत्पादन को अपनाया, जिससे सहारनपुर प्रदेश में मशरूम उत्पादन में आगे निकल गया है। जिले में मशरूम की कई इकाइयों ने हजारों लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है।

छतों और छोटी जगहों पर हो रहा मशरूम उत्पादन

सहारनपुर में मशरूम का उत्पादन छोटे स्थानों और घरों की छतों पर भी किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ऑस्टर मशरूम, जिसे ढींगरी मशरूम भी कहा जाता है, की करीब 15 नई इकाइयाँ जिले में स्थापित हुई हैं।

महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का अवसर

मशरूम खेती से जिले की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। सहारनपुर में इस साल 400 टन मशरूम का उत्पादन हुआ है, जो प्रदेश के किसी भी जिले में सबसे अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे खेती को और भी प्रभावी बनाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com