Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मटर में पत्तियों पर सफेद चूर्ण हर वर्ष आता है, वर्तमान में अभी नहीं दिखा, क्या कारण है, अगर आ जाये तो क्या इलाज है.

  • चेतराम मालवीय

14 फरवरी 2023,  भोपाल । मटर में पत्तियों पर सफेद चूर्ण हर वर्ष आता है, वर्तमान में अभी नहीं दिखा, क्या कारण है, अगर आ जाये तो क्या इलाज है –

समाधान– भभूतिया रोग आमतौर पर बहुत सी फसलों पर आता है, मटर भी इसका अपवाद नहीं है। अभी तक मटर पर इस रोग के लक्षण नहीं दिखे इसका सिर्फ एक कारण उपयुक्त तापमान, जैसे ही वातावरण का तापमान बढ़ेगा इसके लक्षण पत्तियों पर सरलता से देखे जा सकते हैं। हवा में इस रोग की फफूंदी उपलब्ध रहती है और जैसे ही उचित वातावरण बनता है। वे अपना अस्तित्व प्रगाढ़ कर देती है। आप सतर्क रहें जैसे ही तापमान बढ़े एक छिडक़ाव सल्फेक्स 2 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर करें अथवा 25 किलो गंधक का चूर्ण/हे. की दर से भुरकाव करें ताकि भभूतिया की फफूंदी नष्ट हो जाये और फसल को हानि से रोका जा सके।

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile