Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गेहूं में एफिड (चेपा) दिखें तो क्या करें?

05 मार्च 2026, नई दिल्ली: गेहूं में एफिड (चेपा) दिखें तो क्या करें? – मार्च के महीने में तापमान बढ़ने के साथ गेहूं में एफिड या चेपा का प्रकोप बढ़ सकता है। ये कीट पत्तियों और बालियों से रस चूसकर पौधों को कमजोर कर देते हैं। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। किसान अक्सर पूछते हैं कि कब दवा का प्रयोग करें और कौन सी दवा प्रभावी रहेगी।

प्रश्न (किसान): मेरी गेहूं की फसल में चेपा दिखाई दे रहे हैं। कितनी संख्या होने पर दवा छिड़कें और कौन सी दवा उपयोग करें?

उत्तर: आईसीएआर–भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के अनुसार प्रति टिलर 10 से 15 एफिड की उपस्थिति आर्थिक नुकसान स्तर मानी जाती है। इस स्तर पर नियंत्रण उपाय तुरंत अपनाने चाहिए। नियंत्रण के लिए क्विनालफॉस 25% ईसी की 400 मिलीलीटर मात्रा को 200 से 250 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव इस प्रकार किया जाए कि घोल पौधों के निचले भागों और बालियों तक पहुंचे। साफ मौसम में किया गया छिड़काव अधिक प्रभावी रहता है और फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें