Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

इस मौसम की मुख्य फसल गेहूं से अच्छे उत्पादन के लिये क्या-क्या जरूरी है

  • भंवर लाल पटेल, सलामतपुर

12 नवम्बर 2022, भोपाल । इस मौसम की मुख्य फसल गेहूं से अच्छे उत्पादन के लिये क्या-क्या जरूरी है –

समाधान- आपका प्रश्न सामयिक है गेहूं की बुआई करीब -करीब हो चुकी है अब कुछ बिन्दुओं पर यदि ध्यान दिया जाये तो अच्छा उत्पादन मिल सकता है। कृपया निम्न उपाय करें-

  • खरपतवार विशेषकर दो पौधों के बीच में छिपे खरपतवारों को सतर्कता से निकालें और खाद के गड्ढों में डालते रहे। खरपतवार बराबरी से भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों का उपयोग करके मुख्य फसल को कमजोर बनाते हैं।
  • रसायनिक खरपतवारनाशी का उपयोग केवल 35 दिनों की फसल अवधि में ही करें। बाद में किया गया प्रयास असफल होगा, श्रम/धन दोनों बेकार जायेंगे।
  • यदि संतुलित उर्वरकों का उपयोग किया गया हो तो बेहतर है। खड़ी फसल जो असिंचित है में 2 प्रतिशत यूरिया के दो छिडक़ाव करें। सिंचित फसल में ट्राप ड्रेसिंग पानी देने के बाद करें।
  • चूहों के प्रकोप से निपटने का पुख्ता इंतजाम करें।

गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा किसानों से अपील-सेहतमंद भविष्य के लिए पराली को आग न लगाओ

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें