Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मेरे संतरे के पेड़ में फल पकने के बाद भी बहुत खट्टे हैं, मैं क्या करूं –

16 फरवरी 2022,  मेरे संतरे के पेड़ में फल पकने के बाद भी बहुत खट्टे हैं, मैं क्या करूं –

समाधान- संतरे के खट्टा होने का मुख्य कारण पर्याप्त धूप का न मिलना हो सकता है। इसके अतिरिक्त इसके अन्य कारण हंै फलों के पकने के पूर्व तोड़ लेना, खट्टे संतरे की ही जाति का होना, रूट स्टाक से बढ़वार हो जाना। इनमें से कोई कारण आप के संतरों के खट्टे होने का कारण हो सकता है। आप अपने संतरों के पेड़ों की जाति की भी जांच कर लें।

पूर्ण विकसित फल वह रहते हैं जिनका विकास पूरा हो गया हो। फल के पकने के लिये उसके अंदर कुछ परिवर्तन होते हैं। इनमें स्टार्च का शर्करा में परिवर्तित होना है। अम्ल की मात्रा कम होती है व फल कुछ कोमल हो जाते हैं। इसके लिये आप कुछ और इंतजार कीजिये और आगामी फसल के लिये बगीचे में पानी की निकासी ठीक हो इसका ध्यान रखिये। पोषक तत्वों का पौधों द्वारा अवशोषण नियमित हो इसके लिये अच्छी सड़ी गोबर खाद पौधों के चारों ओर 2-3 इंच तक दें। परंतु तने के पास नहीं। संतरे को बहुत अधिक नत्रजन की आवश्यकता होती है। नत्रजन व अन्य तत्वों की आपूर्ति समय से करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के  दुख – सुख का साथी हूँ: श्री चौहान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें