Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

अरबी की फसल बीमारी के कारण नष्ट हो जाती है, नियंत्रण के उपाय बतायें

  • काशीराम पटेल

4  फरवरी 2023,  भोपाल। अरबी की फसल बीमारी के कारण नष्ट हो जाती है, नियंत्रण के उपाय बतायें –
समाधान:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • अरबी की फसल में पिछेती झुलसा का प्रकोप मुख्य रूप से आता है। प्रकोप के आरम्भ में पत्तियों में धब्बे दिखते हैं जो बाद में फैल जाते हैं और अन्त में पूरी पत्ती झुलस कर नष्ट हो जाती है। अधिक नमी अवस्था में यह ज्यादा फैलता है।
  • बुआई के लिए रोगग्रसित खेत के बीज का उपयोग करें।
  • बीज को वीटावैक्स 2 ग्राम प्रति किलो बीज के मान से बुआई पूर्व उपचारित कर लें।
  • फसल में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। इस फसल को पोटाश की भी आवश्यकता होती है। इसलिए प्रति एकड़ 40 किलो पोटाश बुआई के पूर्व भी अवश्य दें। यह पौधों में कीटों तथा रोगों के प्रति प्रतिरोधी क्षमता भी उत्पन्न करता है।
  • खड़ी फसल में रोग के धब्बे दिखते ही ताम्रयुक्त फफूंदी नाशक 1.25 किलो ग्राम या मेन्कोजेब के 800 ग्राम का प्रति एकड़ के मान से छिडक़ाव करें। छिडक़ाव के लिए घोल की मात्रा 200 लीटर प्रति एकड़ अवश्य रखें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर : उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित