Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

चारा फसल लगाने का सही तरीका

समस्या – वर्तमान में कौन-कौन सी चारा फसल लगाई जा सकती है, लगाने का तरीका भी बतायें।

– चन्दनलाल चौरे, गुलाबगंज

समाधान- आपका प्रश्न सामयिक तथा अनुकरणीय भी है। कृषकों को चाहिए कि खेत के कुछ भाग में मवेशियों के लिये पौष्टिक चारा लगायें। आप उपचार करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर : ऐसे करें मसूर का अच्छा उत्पादन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
  • इस माह लूर्सन लगाया जा सकता है। बीज की मात्रा 4-5 किलो/एकड़, कतार से कतार 30 से.मी. तथा पौध से पौध 5 से.मी. की दूरी रखी जाये।
  • बुआई पूर्व बीज को 8-10 घंटे पानी में भिगोकर रखें फिर कल्चर से उपचार करें। 18 किलो नत्रजन, 75 किलो फास्फेट तथा 40 किलो पोटाश/हे. की दर से डालें।
  • इस माह बरसीम भी लगाई जा सकती है। 30-35 किलो बीज/हेक्टर, उर्वरक में 75 किलो फास्फेट तथा 40 किलो पोटाश तथा 25 किलो नत्रजन/हे. की दर से डालें।
  • इसके अलावा जई भी लगाई जा सकती है। 30 किलो बीज, 35 किलो यूरिया/एकड़ के हिसाब से डालें।