Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या: नींबू के पौधे जल रहे हैं, समाधान बतायें

01 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या: नींबू के पौधे जल रहे हैं, समाधान बतायें – समाधान: पौधे का जलना अक्सर मिट्टी में विद्यमान क्लोरीन तत्व (क्लोराईड) की अधिकता के कारण होता है। इसकी रोकथाम हेतु नई पत्तियों के आने के समय पोटेशियम सल्फेट (5 प्रतिशत) के 2-3 छिड़काव, 15-20 दिन केअन्तराल पर करें। सूखे भाग को काट दें तथा कटे हिस्से पर ब्लाइटॉक्स (100 ग्राम प्रति लीटर पानी) नामक दवा का लेप करें। जहां तक सम्भव हो,अच्छे पानी से सिंचाई करें। जहां पर पौधा लगाया जाये वहां कम से कम 9 क्यूबिक फुट का गड्ढा हो और उसमें अच्छी गली-सड़ी गोबर की खादका प्रयोग 1:3 के अनुपात में किया गया हो। फफूंदनाशक कार्बेन्डाजिम (2 ग्राम प्रति लीटर) से गड्ढे को सींचें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile