Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

अरबी की खेती पहली बार करना चाहता हूं, खाद की मात्रा तथा सिंचाई कितनी देनी पड़ेगी बतायें

  • पारसनाथ, पाटीदार

11 मार्च 2022,  अरबी की खेती पहली बार करना चाहता हूं, खाद की मात्रा तथा सिंचाई कितनी देनी पड़ेगी बतायें –

समाधान- जुताई के पूर्व 40 से 60 क्विंटल अच्छी सड़ी गोबर की खाद भूमि में मिला दें। बुआई के पूर्व 22 किलो नत्रजन, 25 किलो फास्फोरस तथा 25 किलो पोटाश प्रति एकड़ मान से कूड़ों में दें। नत्रजन तथा पोटाश की 10-10 किलो मात्रा दो बार में देना चाहिए। पहली मात्रा 7 से 10 स्प्राउट निकलने पर तथा दूसरी मात्रा उसके एक माह बाद देनी चाहिए। खड़ी फसल में नत्रजन व पोटाश देने के बाद मिट्टी अवश्य चढ़ायें। साधारणत: बुआई के 4-5 दिन बाद पहली सिंचाई कर देना चाहिए। यदि कन्दों से स्प्राउट सही आ रहे हों तो सिंचाई 8-10 दिन बाद ही करें। बाद में आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें। बुआई पूर्व बीज को थायरम व कार्बोसिन के 1.5-1.5 ग्राम प्रति किलो बीज के मान से अवश्य उपचारित करें।

आम के पुराने बगीचे में पानी कब-कब लगायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: तरबूज व खरबूज को खाद की कितनी मात्रा व कब देनी चाहिए

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें