Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं राई (सरसों) लगाना चाहता हूं, कौन सी किस्में लगायें, अभी खेत खाली है कब बोनी की जा सकती है?

लेखक: रामशंकर पटेल

18 सितम्बर 2024, भोपाल: समस्या- मैं राई (सरसों) लगाना चाहता हूं, कौन सी किस्में लगायें, अभी खेत खाली है कब बोनी की जा सकती है? – समाधान – वर्तमान में वर्षा की स्थिति को देखते हुए और भूमि में नमी के समाप्त होने के डर से कृषकों के मन मेें विचार आना स्वाभाविक ही है कि रबी की कुछ फसलें जल्दी ही लगा ली जायें परंतु यह उचित नहीं होगा, क्योंकि भूमि तथा वातावरण में तापमान सामान्य से अधिक है जो बीजों के अंकुरण में बाधा डालेगा और जो उगेगा वह सड़ भी सकता है। आप खेत में सतत बखर करके नमी का संरक्षण करते रहें तथा मौसम में कुछ ठंडापन आने की राह देखें उसके बाद ही राई (सरसों) की बुआई की जा सकती है। राई (सरसों) के अलावा और चाहें तो तिलहनी फसल कुसुम भी लगाई जा सकती है। जहां तक किस्मों का सवाल है समय से बुवाई (अक्टूबर प्रथम सप्ताह) के लिये क्रांति, वरुणा, रोहिणी, जगन्नाथ, उर्वशी, नरेन्द्र राई तथा पिछेती बुआई के लिये रोहिणी, क्रांति तथा वरदान प्रमुख हंै।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com