समस्या- आमतौर पर सफेद मक्खी कृषि के लिये घातक होती है। उसके कारण तथा एकीकृत प्रबंधन क्या हो सकते हैं।
– हरिराम रायकवार, विदिशा
समाधान– आपका प्रश्न सामयिक तथा महत्वपूर्ण भी है। सफेद मक्खी बहुत सी फसलों को नुकसान पहुंचाती है और वाईरस नामक रोग का विस्तार भी करती है। निम्न बिंदुओं से आप परिचय करें।
- यूरिया अथवा नत्रजन उर्वरक का असंतुलित उपयोग से इसका प्रकोप बढ़ता है क्योंकि नई कोपल पत्तियों पर इसका आक्रमण सरलता से होता है।
- टमाटर, भिंडी, बैंगन, मिर्च की फसल एक साथ कदापि नहीं लगायें।
- मेड़ों की सफाई करें तथा लटजीरा नामक खरपतवार को हटाते रहें ताकि उसे आश्रय न मिल पाये।
- सिंचाई भी केवल क्रांतिक अवस्था में ही की जाये।
- रसायनिक कीटनाशकों का प्रयोग नियंत्रित तथा हानि स्तर परखने के बाद ही करें।